फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   29 lakh trees planted

29 लाख पौधे रोप कर बनाया रिकॉर्ड

Fri, 17 Aug 2018 12:09 AM IST
Amarujala
Amarujala Updated Fri, 17 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
29 lakh trees planted
पौधे लगाए - फोटो : Amarujala

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 15 अगस्त को प्रदेश भर में एक साथ नौ करोड़ पौधे लगाने की अपील की थी। अधिकारियों व लोग जागरुक दिखे और एक दिन में 29 लाख से अधिक पौध लगाकर पूरे साल का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस विशेष अभियान के तहत बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान, विधायकों व डीएम, एसपी ने बड़ेल स्थित पुलिस विभाग की जमीन पर पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की।

विज्ञापन


इसके साथ ही सभी विभागाध्यक्षों, किसानों, प्रधानों व शिक्षकों ने चिन्हित स्थानों पर पौधे लगाए। वन विभाग द्वारा बुधवार को शाम तक रोपे गए सभी पौधों की विभागवार ऑनलाइन फीडिंग की गई। एक सप्ताह में रोपित सभी पौधों की ट्रैकिंग कर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।    
विज्ञापन

   
विशेष अभियान के तहत होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान बड़ेल स्थित पुलिस विभाग की जमीन पर मोलश्री का पौधा लगाया। कार्यक्रम में मौजूद विधायक शरद अवस्थी, उपेंद्र रावत, डीएम उदयभानु त्रिपाठी, एसपी वीपी श्रीवास्तव, डीएफओ एनके सिंह, पूर्व मंत्री के पीआरओ दिनेश वैश्य समेत अधिकारी व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 600 पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि पौधरोपण करने के बाद उसकी देखभाल कर उसे वृक्ष बनाने की जिम्मेदारी भी हम सब को निभानी होगी। कार्यक्रम में आए मुख्य वन संरक्षक लखनऊ विष्णु सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में 18.5 लाख पौधे एक ही दिन में रोपे जाने का लक्ष्य जिले को मिला था। वहीं पूरे साल भर में 28.44 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य था। अभियान में बेसिक शिक्षा विभाग को 10477 पौधे लगाने का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष पांच हजार पौधे अधिक लगा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed