{"_id":"60e1ecbf8ebc3ef9fe5a1338","slug":"285-grams-of-morphine-recovered-four-smugglers-arrested-barabanki-news-lko5854648109","type":"story","status":"publish","title_hn":"285 ग्राम मार्फीन बरामद, चार तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
285 ग्राम मार्फीन बरामद, चार तस्कर दबोचे
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़कर उनके पास से 285 ग्राम मार्फीन बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उनको जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों में एक नेपाली भी शामिल है।
कुर्सी पुलिस ने आरोपी लईक व फैजान निवासी अगासंड के पास से 50 ग्राम मार्फीन बरामद की। वहीं सफदरगंज पुलिस टीम ने आरोपी अली हसन निवासी कटरा मोहल्ला बांसा थाना मसौली के पास से 205 ग्राम मार्फीन व एक बाइक बरामद की।
इसी तरह रामसनेहीघाट पुलिस ने आरोपी सूर्जलाल यादव निवासी भुजई पोस्ट थाना नेपालगंज नेपाल को कोटवासड़क फ्लाईओवर के नीचे से पकड़कर उसके पास से 30 ग्राम मार्फीन बरामद की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की है। (संवाद)