फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   279 corona case found

बेकाबू हो रहे कोरोना ने तोड़ा रिकार्ड, 279 मिले संक्रमित

Wed, 19 Jan 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
279 corona case found
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण बेकाबू हो चला है, मंगलवार को मिले 279 मरीजों ने अब तक मिले मरीजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिले में कोरोना की रफ्तार काफी तेज गति से बढ़ रही है। संक्रमण की चपेट में कचहरी, जिला अस्पताल और सीएचसी के कई कर्मचारी भी आ गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम आई जांच रिपोर्ट के बाद सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1207 हो गई है जबकि उपचार के बाद 135 लोगों के स्वस्थ होने का दावा किया जा रहा है। ये अलग बात है कि लोग होम आइसोलेट में स्वस्थ हो रहे हैं लेकिन लगातार बढ़ रहे मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की नींद जरूर उड़ा दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार शाम आई जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल, कचहरी और सीएचसी सतरिख, बड़ागांव तथा रामसनेहीघाट के कई कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जांच रिपोर्ट में शहर में सबसे ज्यादा 108 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें वृद्धा आश्रम के कई बुजुर्ग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला राजश्रीनगर, सोमैया नगर, तहसील कॉलोनी, रसूलपुर, दशहराबाग, भितरी पीरबटावन, आवास विकास कॉलोनी, देवा रोड दुर्गापुरी, निकट तुलसी मेडिकल स्टोर, जिला अस्पताल, निकट सब्जी मंडी, सत्यप्रेमी नगर, घोसियाना, आनंद भवन, नेहरू नगर, विजय नगर, अभय नगर, श्रीराम कॉलोनी, पुलिस लाइन, लपखपेड़ाबाग, दीक्षित नगर, हनुमंत नगर, बड़ेल आदि के कई लोग जांच में संक्रमित पाए गए हैं।
इसके अलावा जाटा बरौली और फतेहपुर क्षेत्र में 26-26 लोग तथा देवा में 16, हरख में 14, रामसनेहीघाट में आठ, हैदरगढ़ में छह, सूरतगंज और सिरौलीगौसपुर में तीन-तीन, त्रिवेदीगंज में चार, रामनगर में नौ और घुंघटेर क्षेत्र में दो इस तरह से कुल 279 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि मंगलवार को कोरोना के सबसे ज्यादा 279 मरीज जिले में संक्रमित मिले हैं। ये आंकड़ा अब तक मिले मरीजों में सबसे ज्यादा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जिले में संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है इसलिए लोगों से अपील की जाती है कि वह अपने घरों पर रहें और सुरक्षित रहें।

साढेे़ 27 हजार को लोगों को लगा टीका
जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को जिले में 27 हजार 501 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान 15 से 18 आयु वर्ग के 3456, हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्करों को 438, 18 प्लस वालों को पहली डोज 9687 और दूसरी डोज 13920 लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि टीकाकरण को और गति देने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed