{"_id":"67b6276eb95ae5b6ec062804","slug":"26-lakhs-cheated-in-the-name-of-supply-of-medicines-case-against-14-barabanki-news-c-315-1-brp1006-133697-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दवाओं की आपूर्ति के नाम पर 26 लाख ठगे, 14 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दवाओं की आपूर्ति के नाम पर 26 लाख ठगे, 14 पर केस
Thu, 20 Feb 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। आयुर्वेदिक दवाओं की एक फर्म को दवाएं आपूर्ति करने व प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर 26 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। फर्म संचालक की तहरीर पर तीन कंपनियों के 14 प्रतिनिधियों व कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी रूपेश कुमार ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी मां विमला के नाम से आचार्य प्रोडक्ट नाम की फर्म पंजीकृत है। यह फर्म आयुर्वेदिक दवाओं व अन्य सामानों की आपूर्ति करती है। फर्म द्वारा सेवा भावना से भी शिविर लगाकर दवाओं का वितरण किया जाता है। कुछ दिन पहले कुछ दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उनसे मिलकर सीधे कंपनी से दवाओं की आपूर्ति करने व प्रमाण पत्र देने का झांसा दिया। इस दौरान विजन ट्रेड इंडिया, एनओडेम व डायल फॉर ट्रेड नामक तीन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने रूपेश से संपर्क कर विभिन्न खातों में 26 लाख रुपये का भुगतान करवा लिया।
आरोप है कि रुपया लेने के बाद दवा प्रतिनिधियों ने बातचीत करना बंद कर दिया। पूछने पर पहले टालमटोल की जाने लगी और अब चुप रहने की धमकी दी जा रही है। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि रूपेश की तहरीर पर केस दर्ज कर मोबाइल नंबरों के आधार पर पिंकी सिंह, काजल, पिंकी पटेल, रणवीर सिंह, रश्मि, प्रीति सिंह, पलक झा, स्मृति, सूरज, गौरी, शालिनी गिरि, ऋषभ सिंह, रेनू भटनाकर व संजय कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।