{"_id":"68f2957e6b65b6ffa2083daa","slug":"255-crore-rupees-will-be-spent-on-work-in-nagar-panchayat-belhara-barabanki-news-c-315-slko1012-150058-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नगर पंचायत बेलहरा में 2.55 करोड़ रुपये से होंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नगर पंचायत बेलहरा में 2.55 करोड़ रुपये से होंगे काम
Sat, 18 Oct 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर पंचायत बेलहरा में 2.55 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसमें नगर पंचायत कार्यालय का भवन व सभागार का निर्माण सबसे महत्वपूर्ण होगा। शासन को इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है। जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
पहले बेलहरा ग्राम पंचायत था। नगर पंचायत के गठन के बाद से अब तक पंचायत भवन में ही नगर पंचायत कार्यालय का संचालन हो रहा है। सीमित स्थान व संसाधनों के कारण अधिकारियों व कर्मचारियों को काम करने में बहुत असुविधा होती है।
प्रस्तावित योजना के अनुसार लगभग दो करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक नगर पंचायत कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस भवन में मीटिंग हॉल, रिकॉर्ड रूम, अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी कक्ष, कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कक्ष, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग स्थल तथा नागरिक सुविधाओं से लैस अन्य आवश्यक निर्माण कार्य शामिल होंगे। भवन निर्माण के बाद बेलहरा क्षेत्र में नगर विकास कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही नागरिकों को सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। ईओ राजेश चौधरी ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शीघ्र ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।