{"_id":"63e3b6625daea360e5099aa3","slug":"25-schools-will-be-hi-tech-with-50-crores-smart-class-will-run-barabanki-news-c-13-1-79969-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 50 करोड़ से हाईटेक होंगे 25 स्कूल, चलेगी स्मार्ट क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 50 करोड़ से हाईटेक होंगे 25 स्कूल, चलेगी स्मार्ट क्लास
Wed, 08 Feb 2023 08:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:19 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री योजना ) के तहत जिले के 25 सरकारी विद्यालय इस तरह से हाईटेक किए जाएंगे कि इनके कांवेंट स्कूल भी इनकी टक्कर नहीं ले पाएंगे। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास ही नहीं संचालित होगी बल्कि स्कूल भवन से लेकर परिसर तक की सूरत बदल जाएगी। मंगलवार को शासन ने विद्यालयों की सूची बीएसए व डीआईओएस को भेज दी है।
अधिकारियों के अनुसार, पीएम श्री योजना के तहत शासन ने विभिन्न ब्लाॅकों के तीन इंटर काॅलेज, एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व 21 परिषदीय विद्यालयों का चयन किया है। योजना के तहत अब इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल का मैदान, कंप्यूटर व विज्ञान प्रयोगशाला बनाई जाएगी। इसके 60 मानक निर्धारित किए गए हैं। इसमें पक्का भवन, पेयजल सुविधा, लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय, खेल का मैदान, दिव्यांग बच्चों के लिए सुविधाएं शामिल होंगी। इसके लिए हर विद्यालय में वर्ष 2027 तक करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 15 हजार छात्रों को सीधे इस योजना का लाभ मिलेगा।
इन विद्यालयों का किया गया चयन
सूरतगंज ब्लॉक का राजकीय इंटर कॉलेज, बरौली जाटा का राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बंकी नगर पंचायत का बालिका इंटर कॉलेज, हैदरगढ़ का राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बंकी ब्लॉक का कंपोजिट विद्यालय बड़ेल, निंदूरा ब्लाक का कंपोजिट विद्यालय कुर्सी, कंपोजिट विद्यालय बहरौली, दरियाबाद ब्लॉक का कंपोजिट विद्यालय गाजीपुर, सिद्घौर ब्लॉक का कंपोजिट ब्लाॅक भटिया, सिरालीगौसपुर ब्लाॅक का कंपोजिट विद्यालय बिरौली, कंपोजिट विद्यालय सिरौलीगौसपुर, देवा ब्लॉक का कंपोजिट विद्यालय देवा, बनीकोडर ब्लाॅक का कंपोजिट विद्यालय सूर्यपुुर, मसौली ब्लॉक का कंपोजिट विद्यालय करपिया, बनीकोडर ब्लाॅक का कंपोजिट विद्यालय मेड़ुवा, कंपोजिट विद्यालय सिद्घौर, कंपोजिट विद्यालय रामनगर, कंपोजिट विद्यालय त्रिवेदीगंज प्रथम, कंपोजिट विद्यालय दरियाबाद, कंपोजिट विद्यालय त्रिवेदीगंज द्वितीय, बंकी ब्लाक का कंपोजिट विद्यालय जरहरा, सूरजगंज का प्राथमिक विद्यालय प्रथम, मसौली ब्लाक का प्राथमिक विद्यालय नेवला करसंडा, रामनगर का प्राथमिक विद्यालय बिठौरा व देवा का प्राथमिक विद्यालय देवगांव।
विज्ञापन
वर्जन-
शासन से 32 विद्यालयों की सूूची मिली है। पीएम श्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों का जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा। इन विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित किया जाएगा।
- संतोष देव पांडेय, बीएसए