{"_id":"59724acc4f1c1bfb548b47cd","slug":"25-people-sick-with-food-poisoning","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड पॉयजनिंग से 25 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड पॉयजनिंग से 25 लोग बीमार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती घायल बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के दूसरे दिन खाना खाने से रिश्तेदारी में आए करीब 25 लोग शुक्रवार की शाम फूड पॉयजनिंग के शिकार हो गए। पेट दर्द व उल्टी-दस्त से हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से सभी मरीजों को सीएचसी सूरतगंज ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने फूड पॉयजनिंग होने की बात कहते हुए सभी को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
कस्बा सूरतगंज निवासी शमी की बेटी की शादी गुरुवार को थी। बारात लौट जाने के बाद दूसरे दिन घर पर रुके मेहमानों के लिए शुक्रवार को दोपहर मीठा चावल, मीट, रायॅता बना हुआ था। सुबह का बना मीठा चावल शाम तीन बजे खाने पर रेहाना (4), शना बोना (8), सानिया (10), आयशा (7), फातिमा (5), जैद (10) समेत 25 लोग पेट दर्द व उल्टी-दस्त से पीड़ित होने लगे।
सबसे पहले रेहाना व शना बानो की हालत बिगड़ी तो परिवारीजनों ने उनका निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। हालत में सुधार न होने व घर के अन्य रिश्तेदार एक के बाद एक बीमार होने लगे। जिन्हें सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया गया। सीएचसी पर तैनात डॉ. देशराज रावत ने सभी को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। चिकित्सक का कहना है कि अधिकांश मरीज वही हैं, जिन्होंने मीठा चावल खाया था।