फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   25 lakhs were blown away from the homes of retired military brothers

Barabanki News: रिटायर्ड फौजी भाइयों के घरों से 25 लाख उड़ाए

Tue, 16 May 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 16 May 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
25 lakhs were blown away from the homes of retired military brothers
क्रासर
विज्ञापन

-नहीं बुलाया गया डॉग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक टीम
- महादेवा पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की छानबीन

संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा(बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने दो सगे भाइयों के घरों को अपना निशाना बनाया। यहां से चोरों ने नकदी व जेवरात समेत लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। दोनों घरों से करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन बड़ी चोरी होने के बाद भी डॉग स्क्वॉयड या फॉरेंसिक टीम को मौके पर नहीं बुलाया गया।

क्षेत्र के गरी गांव निवासी शैलेंद्र विक्रम सिंह व संतोष विक्रम सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद कड़ाकापुर मार्ग पर घर बनाकर रहे हैं। रविवार की रात चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस आए। शैलेंद्र बरामदे में सो रहे थे और चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात एवं 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इस दौरान चोरों ने भाई संतोष विक्रम सिंह के भी घर को निशाना बनाया। यहां चोरों ने दस लाख रुपये कीमत के जेवरात व 14 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। रात करीब तीन बजे आहट होने पर परिवार के लोग जाग गए। दोनों घरों में सामान बिखरा पाकर चोरी की जानकारी हुई तो शोर मचा दिया। रात में ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। साथ ही महादेवा पुलिस चौकी प्रभारी समेत अन्य को फोन किया गया, लेकिन किसी ने नहीं उठाया। बाद में पीआरवी मौके पर पहुंची। इसके बाद एक दरोगा पहुंचे, लेकिन चोरों को पकड़ नहीं पाए। मामले की जानकारी पर कोतवाल एसएन सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

---------------
बॉक्स
छह दिन बाद दर्ज हुआ चोरी का केस
रामनगर। क्षेत्र के ग्राम महार मजरे पिपरी महार निवासी नारायण दत्त के घर बीती आठ मई को नकदी, कपड़े व कागजात के साथ मोबाइल चोरी हो गए थे। मामले में पुलिस ने छह दिन बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
बॉक्स
तीन घरों से 15 लाख का माल समेट ले गए चोर
फोटो- 23
त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा के ग्राम मोहम्मदपुर गांव के शारदा सिंह के घर में छत पर चढ़ कर घुसे चोरों ने 40 हजार रुपये नकद, 130 ग्राम सोना, डेढ़ किग्रा चांदी समेत अन्य सामान उड़ा लिया। सुुबह उठने पर चोरी की जानकारी हुई। शारदा सिंह के मुताबिक घर से करीब नौ लाख रुपये की चोरी हुई है। पुलिस ने मौके पर छानबीन की है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

हैदरगढ़ के राम्भी गांव के श्रवण कुमार के घर में बीती रात चोरों ने सेंध लगा दी। यहां से 50 हजार रुपये नकद, 20 लीटर मेंथा ऑयल के अलावा मंगलसूत्र, माला, झुमकी, 25 अंगूठियां, चांदी के जेवरात समेत करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। वहीं गांव के रामराज के घर से भी चोरों ने 50 हजार रुपये नकद, चांदी व सोने के जेवरात समेत तीन लाख रुपये की चोरी कर ली। इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed