फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   248 nominations for the District Panchayat member on the last day

जिला पंचायत सदस्य के लिए अंतिम दिन हुए 248 नामांकन

Fri, 16 Apr 2021 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
248 nominations for the District Panchayat member on the last day
बाराबंकी। गुुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन करते दावेदार। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। पंचायत चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन जिला पंचायत सदस्य के लिए 248 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जिसके बाद डीडीसी के 57 पदों पर ताल ठोकने वाले उम्मीदवारों की संख्या 894 हो गई। ऐसे में इस बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जहां रोमांचक होगा। वहीं जीत हार का अंतर भी कम होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि कोरोना काल में नामांकन करने पहुंचे उम्मीदवारों व उनके प्रस्तावकों में चुनावी जुनून के आगे कोविड-19 प्रोटोकाल तार-तार दिखा।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह से ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। लगाए गए बैरियर पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने उम्मीदवार व प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया। ऐसे में अंदर पहुंचे उम्मीदवारों ने न्यायालय उपसंचालक चकबंदी के कक्ष संख्या बी-13 मैं वार्ड संख्या 1 से 15 तक के लिए 61 उम्मीदवारों ने एआर और जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रीति किरन बाजपेई को नामांकन पत्र सौंपा। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम के कार्यालय कक्ष में वार्ड संख्या 16 से 29 तक के 51 उम्मीदवारों के एआरओ जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने पर्चा दाखिल कराया। अपर जिलाधिकारी के कक्ष में वार्ड संख्या 30 से 43 तक 64 उम्मीदवारों के नामांकन एआरओ जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने नामांकन कराए। एडीएम न्यायिक के कार्यालय में वार्ड संख्या 44 से 57 तक के 72 उम्मीदवारों के पर्चे एआरओ जिला खनन अधिकारी रणवीर सिंह ने दाखिल कराए। इस दौरान उम्मीदवार के प्रस्तावक भी प्रोटोकाल को भूल नामांकन करने में मशगूल दिखे। अंतिम दिन हुए 248 नामांकन के साथ जिला पंचायत सदस्य की 57 सीटों के लिए 894 उम्मीदवार मैदान में ताल ठोकने उतर पड़े हैं। हालांकि शुक्रवार व शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद वास्तविक तस्वीर सामने होगी। मगर अब तक की माने तो हर वार्ड में जिला पंचायत के करीब 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

डीडीसी के बिके थे 1,211 पर्चे
जिला पंचायत सदस्य के लिए अंतिम दिन 2:00 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। आखिरी दिन गुरुवार को भी 18 नामांकन पत्र बिकने के बाद अब तक बिके नामांकन पत्रों की संख्या 1211 हो गई। जिसमें से 894 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीसी के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 248 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन कराएं। जिसके बाद 57 पदों के लिए कुल 894 नामांकन दाखिल हुए हैं जिनकी फीडिंग वार्डवार की जा रही है। नामांकन पत्रों की जांच और वापसी के बाद वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
-डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, निर्वाचन अधिकारी/ डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed