फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   24 house ashes by fire

आग से 24 आशियाने राख

Fri, 24 Feb 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 24 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
24 house ashes by fire
सुढ़ियामऊ क्षेत्र के बिझला गांव स्थित घरों में आग लगने से जला गृहस्थी का सामान। - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग स्थानों पर लगी आग में 24 आशियाने जलकर राख हो गए। आग लगने के लोगों के घरों में रखा अनाज, कपड़े, व नकदी समेत लाखों रुपये का नुकसान हो गया। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने तो विझला गांव में दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सूचना के बाद भी गांव को राजस्व कर्मी नहीं पहुंचे। आस पास के गांवों के लोगों ने राशन व चंदा जुटाकर अग्नि पीड़ितों की मदद की।       
विज्ञापन

सुढियामऊ प्रतिनिधि के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिझला मजरे विप्तरा पुरवा में शुक्रवार 11 बजे सबसे पहले गांव के बांके पुत्र राजाराम के छप्परनुमा घर में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस समय आग लगी उस समय घर के सभी लोग परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बांके के घर से राशन, कपड़े, पांच हजार रुपये की नकदी समेत करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हो गया।

आग ने पड़ोसी छबीले के घर को अपने अगोश में ले लिया घर में  रखा मोबाइल, सोने चांदी के जेवरात, धान, गेहूं समेत करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसी तरह  रमाकांत के जेवर, कपङें, अनाज व राजाराम के घर रखे 10 हजार की नगदी, जेवर, कपड़ा, अनाज सहित घर की गृृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।

विद्याराम के घर रखी 30 हजार रुपये की नगदी, सोने के जेवरात, 20 किलो मेंथा आयल, 7 क्वितंल धान, व मिल्की राम का सारा अनाज जल गया। वही शिव शंकर के घर में रखा 10 क्विंटल धान, 15 क्वितंल गेहूं, पांच हजार नगदी समेत करीब 80 हजार रुपये की क्षति हुई है।

वहीं कमरे की छत व दिवाल चटक गई।  ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया, तब तक आग ने ढेड़ दर्जन घरों को जलाकर राख कर दिया। इस संबंध में एसडीएम रामनगर आशुतोष दूबे ने बताया की सूचना मिली है, राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आंकलन कर पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

जहांगीराबाद प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के बेरिया गांव निवासी रामखेलावन की पत्नी बृहस्पतिवार की देर रात अलाव ताप रही थी। अलाव जलाकर वह हाथ धोने चली गई। इस बीच आग की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुुंच कर आग पर काबू पाते घर में रखा राशन, कपड़े, जेवर समेत करीब 60 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।       

कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार बीती रात अज्ञात कारणों के चलते रामनगर-टिकैतनगर मार्ग के किनारे विनोद गौतम पुत्र गिरधारी गौतम का घर है जिसमें वह पंचर की दुकान चलाता है। पीड़ित विनोद ने बताया कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घर के बगल रखे छप्पर में अचानक आग लग गई। जिसमें चार साइकिल, पम्पिंगसेट व घर में रखे कपड़े समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed