फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्घ की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्घ की मौत

Thu, 09 May 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्घ की मौत
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ट्रैक पर मिले दो युवकों के शव
विज्ञापन

बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके अलावा सतरिख व रामनगर क्षेत्र में दो युवकों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले। सतरिख इलाके में मृत मिले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। रामनगर इलाके में मृत मिले युवक के परिवारीजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अमेठी के शुकुल बाजार के ग्राम संसारपुर निवासी समर बहादुर सिंह (65) अपने पुत्र रविन्द्र के साथ मोटरसाइकिल से दवा लेने कोटवा सड़क जा रहे थे। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ हाई स्थित नरोखर रोड कट के पास एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसस हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने समर बहादुर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक रविंद्र हेलमेट नहीं पहने था। कोतवाली प्रभारी आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि बाइक में टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रामनगर थाना क्षेत्र के सुरजूपुर निवासी राजदत्त ऊर्फ पप्पू (40) गनेशपुर में देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। भाई धर्मराज के मुताबिक मंगलवार सुबह राजदत्त रिश्तेदार के यहां लखनऊ जाने के लिए घर से निकला था। बुधवार भोर रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। चौकाघाट रेलवे स्टेशन पर गोंडा रेंज जीआरपी चौकी प्रभारी सुरेश साहनी ने मौके पर मिले राजदत्त के फोन से कॉल कर शव मिलने की सूचना दी। रामदत्त के सिर में चोट के निशान और दाएं पैर की ऐड़ी कटी थी। मौके पर पहुंचे धर्मराज ने भाई की हत्या कर ट्रैक पर शव फेंकने की अशंका जताई है। बताया कि तीन वर्ष पूर्व गांव के नगीना से उसका विवाद हुआ था। विपक्षी रंजिश मानते हैं। जीआरपी चौकी प्रभारी सुरेश साहनी के अनुसार राजदत्त की जेब से मोबाइल फोन व जुग्गौर से जरवल का रेलवे टिकट मिला है। सफर के दौरान ट्रेन से गिरने उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतरिख थाना क्षेत्र में संदौली उमरपुर गांव के पास बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सीओ सदर राजेश यादव ने बताया मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। ट्रेन से गिरने की बात सामने आ रही है। पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed