{"_id":"5a2985764f1c1b8b688b7336","slug":"21512670582-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में लगी आग से झुलसी महिला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में लगी आग से झुलसी महिला, गंभीर
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में आग से झुलसी महिला, गंभीर
- पुलिस ने सास, जेठ व जेठानी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। संदिग्ध हालत में लगी आग की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे सिविल अस्पताल लखनऊ भेजा गया है। इस मामले में पुलिस ने महिला के जेठ, जेठानी व सास के खिलाफ जान से मारने के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू किया है।
कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के सिपहिया गांव की रहने वाली राखी(35) पत्नी स्वर्गीय रमेश चंद बृहस्पतिवार की सुबह अपने घर के बाहर झुलसी हुई अवस्था में मिली। इस बात की जानकारी होने पर पीड़िता के बहन के पुत्र मुकेश ने पुलिस को फोनकर जानकारी दी। जिस पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम नरायण पाण्डेय ने घायल महिला को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया है। आरोप है कि महिला को जलाकर मारने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने पीड़िता के भतीजे मुकेश की तहरीर पर महिला की सास सुदामा, जेठ कमलेश, जेठानी किरन के विरुद्ध धारा जान से मारने के प्रयास के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है । इस संबंध में रामनगर क्षेत्रधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि परिवारिक विवाद के चलते यह घटना हुई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।