फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   कानपुर को हराकर पीएसी पश्चिमी जोन टीम ने किया ट्राफी पर कब्जा

कानपुर को हराकर पीएसी पश्चिमी जोन टीम ने किया ट्राफी पर कब्जा

Mon, 27 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
कानपुर को हराकर पीएसी पश्चिमी जोन टीम ने किया ट्राफी पर कब्जा
कानपुर को हरा पीएसी पश्चिमी जोन का ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन

- यूपी पुलिस व पीएसी का खेलकूद में रहा र्स्वणिम इतिहास : डीजीपी
-19वीं उप्र पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। 19वीं उप्र पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को हुए फाइनल मैच में कानपुर को हराकर पीएसी पश्चिमी जोन टीम ने किया ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैच में कानपुर जोन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया एवं 25 ओवर में सात विकेट खोकर 140 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएसी पश्चिमी जोन की टीम ने 22 ओवर में 4 विकेट खोकर विजय प्राप्त कर ली।
दसवीं वाहिनी पीएसी में चल रही उप्र पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह ने कही पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस व पीएसी का खेलकूद में र्स्वणिम इतिहास रहा है। पुलिसकर्मी हमेशा तनाव में नौकरी करते है ऐसे में खेलकूद होने से पुलिस के रूटीन में ब्रेक मिलता है, जिससे उनमें बहुत उर्जा मिलती है।
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा खेलों में पुरस्कार जीतना उतना महत्वपूर्ण नहीं होता है जितना प्रतिभाग करना होता है। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल हमेशा एक दूसरे से मिलकर व सहज भाव से खेलना चाहिए जिससे टीम भावना बनी रहे। समारोह में जहां डीजीपी ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया वहीं आईजी पीएसी ए सतीश गणेश, डीआईजी पीएसी प्रवीण कुमार, सेनानायक राजेश कृष्ण, डीएम अखिलेश तिवारी व एसपी अनिल कुमार सिंह ने डीजीपी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 जोन की टीमों ने लिया भाग, बैंड की धुन ने बांधी शमा
पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश की 13 जोन की टीम शामिल रही। इसमें जीआरपी, पीएसी, पुलिस आदि टीमें शामिल रही। समापन मौके पर सभी खिलाड़ियों ने अपनी टीमों के ध्वज के साथ मुख्य अतिथि डीजीपी को सलामी दी। खिलाड़ियों का अनुशासन देख हर किसी ने सराहना की। रोमाचंक मुकाबले में पूरी प्रतियोगिता के दौरान सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब योगेश कुमार, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विकास चौधरी व सर्वश्रेष्ठ गेदबाज का खिताब महेन्द्र प्रताप सिंह ने प्राप्त किया।


डीजीपी ने डीआईजी को सौंपा ध्वज
उप्र पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता समापन मौके पर पीएसी के जवानों ने पुलिस ध्वज डीजीपी सुलखान सिंह को सौंपा। जिसके बाद डीजीपी ने इस ध्वज को सुरक्षित रखने के लिए डीआईजी पीएसी प्रवीण कुमार के सुपुर्द किया। इसके बाद डीजीपी ने प्रतियोगिता समापन की घोषणा की। घुड़सवार पुलिस कर्मियों ने डीजीपी का स्वागत करते हुए उनके आगमन व जाने के दौरान अगवानी की। इस मौके पर आईजी पीएसी ए सतीश गणेश, एसपी अलिनल कुमार सिंह, डीएम अखिलेश तिवारी, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, शशीकांत तिवारी, सीओ सिटी आरएन सिंह, एफएसओ राजकुमार तिवारी, प्रभाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed