फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मथुरा में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए आठ खिलाड़ी चयनित

मथुरा में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए आठ खिलाड़ी चयनित

Mon, 27 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
मथुरा में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए आठ खिलाड़ी चयनित
राज्यस्तरीय तीरंदाजी के लिए आठ खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन

बाराबंकी। शहर स्थित बाबा गुरुकुल एकाडमी में रविवार को जिला तीरंदाजी संघ द्वारा रिकर्व एवं इंडियन राउंड की स्पर्धाओं में चयन किया गया। जिसमें जनपद के लगभग 60 तीरंदाजों ने प्रतिभाग किया।

चयन प्रतियोगिता में आए तीरंदाजों ने अपना अचूक निशाना लगाया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के छह व महिला वर्ग की दो खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के रिकर्व राउंड के लिए पुरुष वर्ग में कपिल कुमार वर्मा, सुधांशु वर्मा, देवांश प्रताप व आशुतोष वर्मा तथा इंडियन राउंड में गौरव अवस्थी व हिमांशु वर्मा और महिला वर्ग में अपेक्षा वर्मा व आरुश्री सिंह चयनित हुए। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक महेंद्र प्रताप सिंह, हिमांशु वर्मा तथा आनंद वर्मा रहे। मुख्य प्रशिक्षक व सचिव महेद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चयनित तीरंदाज आगामी 5 दिसंबर से 9 दिसंबर तक जनपद मथुरा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed