{"_id":"5963c86a4f1c1b95418b46c4","slug":"21499711594-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते बाधित रही विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते बाधित रही विद्युत आपूर्ति
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बारिश के चलते पेड़ गिरने व फाल्ट आने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित रही। शहर क्षेत्र में दिन भर बिजली का आना जाना लगा रहा। फतेहपुर क्षेत्र में पेड़ गिरने से विद्युत तार टूट गया जिससे सात घंटे बिजली गुल रही।
रविवार की देररात से शुरू हुई बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। पल्हरी व ओबरी उपकेंद्र में आए फाल्ट के चलते लखपेड़ाबाग, शिवाजीपुरम, बाल बिहार, दशहरा बाग, सिविल लाइंस, श्रीनगर, आजाद नगर आदि मोहल्लों की बिजली घंटो बाधित रही। शहर क्षेत्र में बिजली की आवाजाही लगी रही। फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बसारा गांव के पास पेड़ गिरने से एचटी लाइन का तार टूट गया। वहीं पिपरौली में पेड़ गिरने से विद्युत तार टूट गया। तार टूटने से निंदूरा, घुंघटेर, बड्डूपुर, दारागंज, रीवा सीवा, फतेहपुर कस्बा की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। करीब सात घंटे बाद विद्युत तार व पोल दुरुस्त होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खास कर लोगों को पानी की दिक्कत हुई। अधिशासी अभियंता नजम अहमद का कहना है कि दो स्थानों पर पेड़ गिरने से विद्युत तार टूट गए जिससे दिक्क्त हुई। विद्युत तार व पोल को दुरुस्त कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।