{"_id":"5948196d4f1c1b083d8b45ab","slug":"21497897325-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में फ्लोर मिल के मुनीम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में फ्लोर मिल के मुनीम की मौत
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लोर मिल के मुनीम की संदिग्ध हालात में मौत
सफदरगंज (बाराबंकी)। पल्हरी गांव स्थित एक फ्लोर के मुनीम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिल के कर्मचारी जहां मुनीम की मौत बीमारी से होने की बात कह रहे हैं वहीं, मृतक के भाई ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव में अब्दुल मन्नान की फ्लोर मिल है। इसमें चेतराम (48) निवासी ग्राम छुलिया का पुरवा मजरे हमीदनगर करीब 10 साल से मुनीम थे। रविवार रात करीब 11 बजे संदिग्ध हालात में चेतराम की मौत हो गई। मृतक के भाई शिवराम का कहना है कि रविवार रात मिल से उन्हें फोन पर खबर मिली कि चेतराम की तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद जब वह मिल गए तो पता लगा कि चेतराम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। शिवराम का कहना है कि, जब वह जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां एक कार में चेतराम की लाश पड़ी मिली।
वहीं, मिल के कर्मचारियों का कहना है कि, रविवार शाम चार बजे से चेतराम की तबीयत खराब थी। इसके बाद जब देर रात तबीयत अधिक बिगड़ गई तो उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवराम ने पुलिस से घटना की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले की छानबीन करके उचित कार्रवाई की जाएगी।