फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   21 Amarnath Yatris are stranded on the way for two days

Barabanki News: दो दिनों से रास्ते में फंसे हैं 21 अमरनाथ यात्री

Mon, 10 Jul 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 10 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
21 Amarnath Yatris are stranded on the way for two days
सिद्धौर (बाराबंकी)। क्षेत्र से अमरनाथ यात्रा पर गए 21 श्रद्धालु वहां पुल बह जाने के चलते पिछले दो दिनों से फंसे हुए हैं। इससे यहां उनके परिजन चिंतित हैं।
विज्ञापन



बताते हैं कि दो जुलाई को अमरनाथ यात्रा के लिए सिद्धौर क्षेत्र के मौलाबाद निवासी राज वर्मा, कैसरगंज निवासी श्रवण कुमार, कमालापुर गांव के आशीष यादव और इब्राहिमाद गांव निवासी बबलू, अजय, अवध शरण, संतोष, नीरज, पंकज, अवधेश, अंकित कुमार, संजय, चंद्रेश समेत 21 लोग रवाना हुए थे। सभी लोग बाबा बर्फानी के दर्शन करने के बाद जम्मू के लिए निकले थे।
विज्ञापन



तभी रास्ते में अचानक कश्मीर के रामबन जिले के पास भारी बारिश के चलते पुल बह गया, जिससे रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। राज वर्मा ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि वह सभी दो दिनों से काजीकुड के पास आर्मी कैंप में रुके हुए हैं। शनिवार को पूरे दिन कुछ भी खाने व पीने को नहीं मिला। लेकिन देर शाम आर्मी ने कैंप में रुके सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था कराई। साथ ही कैंप में श्रद्धालु अधिक होने के कारण पूरी रात बैठकर ही गुजारनी पड़ी। बताया जाता है कि अभी पुल को सही करने में दो दिन और लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed