फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   202 liters of liquor recovered

202 लीटर शराब बरामद

Mon, 11 Jan 2021 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
202 liters of liquor recovered
बाराबंकी। जिले में फल-फूल रहे अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में लहन नष्ट करवाते हुए 202 लीटर शराब बरामद की। पुलिस ने तेरह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शराब बनाने की कई भट्ठियां भी नष्ट कराई हैं। पुलिस का यह अभियान रविवार देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद के निर्देश पर जिले में समस्त थानों की पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। रविवार की शाम से सोमवार सुबह तक चलने वाले इस अभियान के तहत अभी तक 202 लीटर शराब बरामद कर बारह आरोपी पकड़े गए हैं। सबसे ज्यादा मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने 82 लीटर शराब बरामद कर चार आरोपी पकड़े हैं। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि शराब बनाने की भट्ठियां व पांच क्विंटल लहन भी नष्ट कराई गई है। इसके अलावा बड्डूपुर एसओ गजेंद्र प्रताप ने बताया कि उनके द्वारा बीस लीटर शराब बरामद कर एक आरोपी पकड़ा गया है।
विज्ञापन

घुंघटेर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि एक आरोपी को पकड़कर उसके पास से दस लीटर शराब बरामद की है। इसी तरह टिकैतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि उनके इलाके में कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया जबकि रायपुर करौता गांव से करीब दस क्विंटल लहन नष्ट करवाते हुए शराब बनाने की भट्ठियां नष्ट करवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीओ दिनेश दुबे ने बताया कि रामनगर पुलिस द्वारा आरोपी हंसराज व गरीबे निवासी शाहपुर के पास से तीस लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने तीन क्विंटल लहन नष्ट कराई है। इसी तरह थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा दृगपाल निवासी चमरौली के पास से दस लीटर, थाना कुर्सी पुलिस द्वारा आरोपी गब्बर निवासी ग्राम बिजनौर थाना सरोजनीनगर जनपद लखनऊ के कब्जे से 20 लीटर व थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा आरोपी उमेश चंद निवासी टेरा दौलतपुर के पास से दस लीटर शराब बरामद की गई है।

उधर, शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि दो आरोपी को पकड़कर उसके पास से बीस लीटर शराब बरामद की है। समस्त थानों की पुलिस ने करीब बीस क्विंटल लहन नष्ट करवाने का भी दावा किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed