{"_id":"5a5a49e64f1c1bae3f8b4acf","slug":"201515866598-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार परिवारों को दिए गए निशुल्क विद्युत कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार परिवारों को दिए गए निशुल्क विद्युत कनेक्शन
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1009 परिवारों को मिला नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन
बाराबंकी। प्रधानमंत्री सहज हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत पावर कॉर्पोरेशन ने शनिवार को जिलेभर में 25 स्थानों पर मेगा कैंप लगाकर 1009 बीपीएल व एपीएल परिवारों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिया। कैंप में अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव ने उपभोक्ताओं की समस्याएं भी सुनीं और निराकरण कराया।
प्रधानमंत्री सहज हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत शनिवार को जिले में 25 स्थानों पर मेगा कैंप लगाकर 479 बीपीएल व 530 एपीएल परिवारों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए। बीपीएल व ऐसे गरीब परिवार जिसकी मुखिया महिला हैं और घर में कोई वयस्क पुरुष नहीं हैं ऐसे परिवारों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया गया। एपीएल उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन मिलने के बाद 50 रुपये प्रतिमाह दस महीने तक बिल के साथ देना होगा। पावर कार्पोरेशन द्वारा इस कैंप के अलावा अभी हाल में ही मेगा कैंप आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें अब तक 4123 उपभोक्ताओं को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं।
बाराबंकी डिवीजन में तीरगांव, जहांगीराबाद व गदिया में 73 निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए। अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव ने बताया कि, बीपीएल को 33 व एपीएल उपभोक्ता को 40 विद्युत कनेक्शन दिए गए। ये पूरी तरह से नि:शुल्क हैं। मीटर व केबिल भी नि:शुल्क दिया जाएगा। कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। 150 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए और 185 नए मीटर लगाए गए। इस दौरान पांच लाख 35 लाख रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
पावर कार्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि, जिले में 25 स्थानों पर विद्युत कैंप लगाकर 1009 बीपीएल व एपीएल परिवारों को कनेक्शन दिए गए हैं। कनेक्शन के समय कोई भी पैसा उपभोक्ताओं को नहीं देना है। अगर कोई पैसा मांगता है तो तुरंत शिकायत करें। शनिवार को जो लोग कनेक्शन पाने से छूट गए हैं वे अगले कैंप में आवेदन कर विद्युत कनेक्शन करा सकते हैं। अगला कैंप 24 व 31 जनवरी को लगाया जाएगा।