{"_id":"5a355c5c4f1c1b6e468bad69","slug":"201513446492-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्रराष्ट्रीय कार्यशाला में जुटेगे देश-विदेश के तीन सौ से अधिक विद्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्रराष्ट्रीय कार्यशाला में जुटेगे देश-विदेश के तीन सौ से अधिक विद्वान
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में जुटेंगे तीन सौ से अधिक विद्वान
- मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय आयोजन 27 जनवरी से
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शहर के मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला कॉलेज में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में देश-विदेश के करीब तीन सौ से अधिक विद्वान शिरकत करेंगे। वहीं स्थानीय स्तर के मनीषियों को आमंत्रण भेजा जाएगा। यह बात साउथ एशियन मैनेजमेंट एसोसिएशन जबलपुर की प्रतिनिधियों ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताई।
जिले में 27से 29 जनवरी को साउथ एशियन मैनेजमेंट एसोसिएशन जबलपुर व मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला स्नोकत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला का ‘विषय उच्चतर शिक्षा मानकों और दुनिया में प्रवृत्तियों का रुझान बहु विषय पढ़ाई’ पर अपने मन्तव्य देश-विदेश से आने वाले विद्वान व्यक्त करेंगे। इसकी तैयारी व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को महाविद्यालय की प्राचार्या व आयोजन समिति के सदस्यों ने चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल के डा. हिमांशु श्रीवास्तव, डा. वी.के. वर्मा, डा. अमित कुमार गुप्ता,राजपाल सिंह ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
बाक्स
उद्घाटन के लिए राज्यपाल को आमंत्रण
जेएनयू दिल्ली व थाईलैंड के बाद बाराबंकी में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल राम नाईक को आमंत्रित किया गया है। कार्यशाला के संयोजक डॉ. अमर कुमार ने बताया कि राज्यपाल को आमंत्रित किया गया है मगर, अभी कार्यक्रम नहीं मिल पाया है। इसके अलावा कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री व अवध विश्वविद्यालय के कुलपति भी आएंगे।