{"_id":"5a1327514f1c1b68678bd00f","slug":"201511204689-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का उल्लघंन पर करें कडी कार्रवाई: कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का उल्लघंन पर करें कडी कार्रवाई: कमिश्नर
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता का उल्लघंन पर करें कड़ी कार्रवाई : कमिश्नर
- नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन की समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। कमिश्नर फैजाबाद मनोज मिश्रा ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कहा कि आचार संहिता का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। क्योंकि यह चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ेे जाते हैं इसलिए काफी महत्वपूर्ण हैं। कमिश्नर फैजाबाद सोमवार को आईजी विजय प्रकाश के साथ लोकभवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
कमिश्नर ने कहा कि जो गाइड लाइन सभी को दी गई है, उसके अनुसार कार्य करें। सभी मतदान अधिकारी मतदान स्थलों का सर्वे करें और सभी छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान दें। आचार संहिता का उल्लघंन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। निर्वाचन संबन्धित आचार संहिता एवं निर्देश पुस्तिका को पूरी तरह से पढ़ लिया जाए। मतदान शुरू और खत्म कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। आईजी विजय प्रकाश ने कहा कि अतिसंवेदनशील, संवेदनशील मतदेय स्थलों पर सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी अखिलेेश तिवारी ने बताया कि चुनाव में रिटर्निंग आफिसर की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने पुलिस विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई से अवगत कराया। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा निर्वाचन सम्बन्धित समस्त तैयारियां एवं बनाये गये बूथ, मतदान स्थल, उड़नदस्ता, कंट्रोल रूम, एमसीएमसी कमेटी, आयोजित प्रशिक्षण आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ अंजनी कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।