फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   हेतमापुर में पुलिस व ग्रामीणों में संघर्ष,लाठी चार्ज और पथराव

हेतमापुर में पुलिस व ग्रामीणों में संघर्ष,लाठी चार्ज और पथराव

Sat, 26 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
हेतमापुर में पुलिस व ग्रामीणों में संघर्ष,लाठी चार्ज और पथराव
सिद्वौर(बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र के हेतमापुर गांव में चोटी कटवा समझकर लोगों के पकड़ने के विवाद में पुलिस व ग्रामीणों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। देर शाम हुए इस हादसे में पुलिस के कई वाहन टूटे तो लाठी चार्ज में कई ग्रामीणों को भी चोटें आई। देर रात गांव में तनाव और आक्रोश बना हुआ था। ग्रामीणों का आरोप था कि पकड़े गए संदिग्धों को पुलिस छोड़ना चाहती थी। उधर पुलिस ने हालात बेकाबू होते देख कई थानों की पुलिस व पीएसी बुलाकर गांव में बल प्रयोग कर पकड़े गए संदिग्ध को पूछतांछ के लिए हिरासत में लेकर कोठी थाने ले गई।
विज्ञापन

मालूम हो को कोठी थाना क्षेत्र के हेतमापुर गांव के बाहर शुक्रवार की देर शाम बाइक पर दो संदिग्ध खड़े थे। गांव के आशीष, मुलायम और सर्वेश ने चोटी कटवा समझकर पूछतांछ शुरु की। तभी एक ने पिस्टल निकाल कर धमकाने लगा। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ कर स्कूल के एक कमरे में बंद कर दिया। तभी यहां पर लोनी कटरा थाने के दो पुलिस कर्मी पहुंच गए। इनके पहुंचते ही एक संदिग्ध बाइक लेकर भाग गया। उसके भागते ही ग्रामीणों भड़क उठे। दोनों पुलिस कर्मियों व संदिग्धों को प्राथमिक विद्यालय में बंधक बनाकर 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे सतरिख थानाध्यक्ष भीड़ को समझाने का प्रयास शुरू किया। पर आक्रोशित भीड़ कुछ सुनने की बजाय पथराव शुरू कर दिया। जिसमें एक सिपाही और पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। इसी बीच कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच कर गांव में जो मिला उसे दौड़ा कर खूब पीटा। इसके बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। एएसपी शशिकांत तिवारी ने बताया कि हेतमापुर में पकड़े गए एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रही है। बताया जाता है कि पकड़ा गया संदिग्ध रोहतक हरियाणा का है। यहां कैसे पहुंचा और उसका साथी कौन था। इसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed