फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   20 trains affected by train accident, 14 diverted

Barabanki News: ट्रेन हादसे से 20 ट्रेनें प्रभावित, 14 डायवर्ट

Fri, 19 Jul 2024 05:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 19 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
20 trains affected by train accident, 14 diverted
बाराबंकी। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे गोंडा में पटरी से उतरने की घटना की सूचना के बाद बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर भी अफरातफरी का माहौल रहा। यहां तैनात रेलवे सुरक्षा बल के स्टाफ को तत्काल गोंडा बुला लिया गया।
विज्ञापन


लखनऊ व गोरखपुर से बाराबंकी रेलवे स्टेशन जाने वाली करीब 20 ट्रेनों के प्रभावित होने की खबर है। दुर्घटना के कारण रेल प्रशासन ने करीब 14 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे बाराबंकी स्टेशन से जुड़े करीब 10 हजार यात्री प्रभावित होंगे।
विज्ञापन



गोंडा में हादसे के बाद गाड़ी संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाया जा रहा है। इनके अलावा ट्रेन नंबर 15029 गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस, 15057 आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस को मनकापुर-अयोध्या बाराबंकी व ट्रेन संख्या 15113 छपरा कचहरी एक्सप्रेस को गाेंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह 12595 आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस को गोरखपुर बढ़नी गोंडा व 15008 कृषक एक्सप्रेस को बाराबंकी अयोध्या-मनकापुर से जबकि ट्रेन संख्या 22563 उधना अंत्योदय एक्सप्रेस, 12558 सप्त क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 04138 ग्वालियर ग्रीष्मकालीन विशेष, 14617 सहरसा-अमृतसर, 15279 पूरबिया एक्सप्रेस, 20104 मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 15909 अवध असम एक्सप्रेस, 14618 पूर्णियां कोर्ट जन सेवा एक्सप्रेस को भी रूट डायवर्ट कर चलाया जा रहा है।


इन ट्रेनों से आने जाने वाले व शुक्रवार को टिकट कराने वाले बाराबंकी समेत जिले के अन्य स्टेशनों के करीब 10 हजार यात्री प्रभावित होने का अनुमान है। किसी को देरी हुई तो किसी को बदले हुए रास्ते से जाना पड़ा। बाराबंकी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अरुण रायजादा ने बताया कि मंगलवार को भी ट्रेनें प्रभावित हो सकती है। अयोध्या रूट की ट्रेनें प्रभावित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed