फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   2 lakhs were collected for the construction of the bridge

Barabanki News: पुल निर्माण के लिए दो लाख जुटाया चंदा

Sat, 14 Jun 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 14 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
2 lakhs were collected for the construction of the bridge
संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धौर (बाराबंकी)। अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों से गांव के निकट नहर (नवाबगंज रजबहा) पर पुल निर्माण की मांग करके थक हार चुके ग्रामीणों ने अब पुल निर्माण के लिए स्वयं ही कमर कस ली है। करीब दो लाख रुपये का चंदा भी एकत्र किया जा चुका है। अगले माह जुलाई से पुल निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

नूरापुर के पास पुल न होने से ग्रामीणों ने बिजली के खंभे रखकर अस्थाई पुल बनाया है, जिससे पैदल गुजरा जा सकता है। इस मार्ग से नूरापुर, माझी, अतरौली, नसीरपुर, छतौनी, कुबेर पुर व लकड़िया आदि गांव के स्कूली बच्चे व अन्य लोग पैदल और साइकिल लेकर प्रतिदिन गुजरते हैं, जिससे नहर में गिरने का खतरा बना रहता है। कोई सामान लेकर व अन्य वाहनों से आने-जाने का रास्ता करीब दो किलो मीटर दूर उस्मानपुर से होकर जाता है। हर जगह से थक हार चुके ग्रामीणों को ग्राम प्रधान रिंकी सिंह ने स्वयं पर भरोसा कर चंदे से पुल निर्माण की राह दिखाई। इसके बाद उनके नेतृत्व में गांव के निवासी रमेश सिंह, बृजबख्श सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनोद सिंह व राजकुमार सिंह ने नूरापुर व आसपास के गांवों से चंदा एकत्र करना शुरू किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed