फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   आज सम्मानित होंगे परिवार कल्याण के सेेवा प्रदाता

आज सम्मानित होंगे परिवार कल्याण के सेेवा प्रदाता

Thu, 02 Aug 2018 11:18 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
आज सम्मानित होंगे परिवार कल्याण के सेेवा प्रदाता
आज सम्मानित होंगे परिवार
विज्ञापन

कल्याण के सेेवा प्रदाता

अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। बीते 11 से 31 जुलाई के बीच विश्व जनसंख्या दिवस पूरे विश्व में मनाया गया। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की समाप्ति के उपरांत अब सरकार ने समापन समारोह भी आयोजित किया जाने की तैयारी की है। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि वर्ष 2017-18 में परिवार कल्याण के क्षेत्र में उत्तम कार्य करने वाले सेवा प्रदाताओं चिकित्सक, स्टाफ नर्स तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एलएचवी, एएनएम, आशा इत्यादि को सम्मानित किया जाएगा। इसको लेकर कल तीन अगस्त को जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक रामनगर शरद अवस्थी होंगे।

--------------
छात्रावास में रहने को 10 तक करें आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले अनुसूचित जाति, सामान्य जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अध्ययनरत छात्र, छात्राओं को सरकारी छात्रावास में रहने के लिए विभाग ने आवेदन पत्र मांगे हैं। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने बताया कि जिले के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक) सफदरगंज में 50, छात्रावास (बालक) रामनगर में 48, छात्रावास(बालक) हैदरगढ़, हसवापुर, जनेस्मा में 48-48, छात्रावास(बालिका) दशहराबाग में 50, छात्रावास(बालक) मंगलपुर में 48, छात्रावास(बालक) सिरौलीगौसपुर व ग्राम्यांचल हैदरगढ़ में 48 छात्रों के रहने के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संबंधित छात्र छात्राएं दस अगस्त तक संबंधित छात्रावास में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed