{"_id":"596519eb4f1c1b6a0b8b45dd","slug":"191499797995-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
सुढ़ियामऊ (बाराबंकी)। घर के आंगन में टूटे पड़े बिजली के केबल को उठाने के चक्कर में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
मामला रामनगर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत साहपुर का है। यहां के निवासी राजकमल वर्मा(35) मंगलवार की शाम बाजार से सब्जी लेकर घर अया था। छप्परनुमा घर के अंदर आंगन में टूटा पड़ा बिजली केबल उठाने लगा, अचानक सप्लाई आ जाने से करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
‘बालिकाएं दो घरों की रोशनी’
मसौली( बाराबंकी)। बालिकाएं दो घरो की रोशनी होती है जिन्हें हरहाल में पढ़ाना बहुत जरूरी है । बालिका शिक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को जागरूक होना चाहिए। उक्त बातें मंगलवार को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव में छात्राओं को यूनिफार्म व किताबो का वितरण करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह ने कही। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद आलम शाह ने छात्राओं को यूनिफार्म वितरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बालिकाएं बालकों से किसी भी मायने में कम नहीं है।