{"_id":"593edf2f1126f4a4628b45d6","slug":"191497292591-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की हत्या में बेटे को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की हत्या में बेटे को भेजा गया जेल
Updated Tue, 13 Jun 2017 03:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के आरोपी बेटे को भेजा जेल
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बंधौली गांव की घटना
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। आपसी झगड़े के दौरान बंदूक छीनते समय चली गोली से मरने वाले किसान के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने इस मामले में बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर लाइसेंसी बंदूक जब्त की थी।
थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के बंधौली निवासी राकेश वर्मा व बेटे आकाश के बीच शनिवार की देर रात हुए विवाद के बाद लाइसेंसी बंदूक छीनते समय चली गोली से राकेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में बेटे आकाश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी पुत्र को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।