{"_id":"6557c86278939f66e808b756","slug":"19-police-station-incharges-from-here-to-there-three-new-policemen-barabanki-news-c-315-1-slko1012-8285-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 19 थाना प्रभारी इधर से उधर, तीन नए कोतवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 19 थाना प्रभारी इधर से उधर, तीन नए कोतवाल
Sat, 18 Nov 2023 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। 22 इंस्पेक्टर का गैर जिला तबादला होने के बाद खाली हुईं कुर्सियों को भरने की कवायद शुक्रवार देर शाम हुई। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने शहर कोतवाल समेत कई थाना प्रभारी को बदलते हुए बाहर से आए तीन नए इंस्पेक्टर को थाने की कमान दी है।
इंस्पेक्टर अजय कुमार त्रिपाठी को रामसनेहीघाट से शहर कोतवाल बनाया गया है। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी को पुलिस लाइन से रामसनेहीघाट का कोतवाल, कुर्सी एसएचओ प्रदीप कुमार सिंह को देवा कोतवाल, दरियाबाद के कोतवाल जगदीश प्रसाद शुक्ला को कुर्सी का एसएचओ बनाया गया है। हाल ही में जैदपुर के एसएचओ बनाए गए अजीत कुमार विद्यार्थी को जहांगीराबाद थाने का एसएचओ तो पुलिस लाइन से अमित प्रताप सिंह को जैदपुर का एसएचओ नियुक्त किया गया है।
अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर अनिल सिंह को मोहम्मदपुर खाला का एसएचओ, अंगद प्रताप सिंह को टिकैतनगर से मसौली का एसएचओ, संजीत सोनकर को सुबेहा से टिकैतनगर का एसएचओ, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को असंद्रा का एसएचओ, थानाध्यक्ष मसौली गजेंद्र प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष सुबेहा, थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद को घुंघटेर से दरियाबाद का एसएचओ बनाया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बड्डूपुर संतोष कुमार को चुनाव सेल का प्रभारी, थानाध्यक्ष बदोसराय ज्योति वर्मा को थानाध्यक्ष बड्डूपुर, पीआरओ प्रफुल्ल कुमार को थानाध्यक्ष बदोसराय, अमर कुमार चौरसिया को थानाध्यक्ष सतरिख बनाया है। जहांगीराबाद थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह को स्वाट टीम का प्रभारी, देवा की माती चौकी के प्रभारी मनोज कुमार को थानाध्यक्ष घुंघटेर और असंद्रा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार तिवारी को क्राइम ब्रांच स्थानांतरित किया है। संवाद