{"_id":"5cd86ad7bdec22073706c52a","slug":"181557686999-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में भांजे की मौत, मामी व उनके दो पुुत्र गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में भांजे की मौत, मामी व उनके दो पुुत्र गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर की टक्कर से युवक की मौत, मामी व दो बच्चे घायल
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर कुरौली के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठी युवक की मामी व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। महिला को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। दोनों बच्चों का जिला अस्पताल इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पल्हरी निवासी शिवांश यादव (20) पुत्र रामसेवक रविवार सुबह करीब नौ बजे मसौली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव से अपनी मामी नीलम (28) व उनके बेटे भविष्य (4) और मयंक (5) के साथ बाइक से पिपरतला गांव अपने मौसा के घर जा रहा था। कुरौली गांव के आगे असेनी मोड़ पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवांश की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मामी नीलम व दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से महिला को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक युवक हेलमेट नहीं लगाए था। युवक की मौत से उसके परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल में परिवारीजनों व रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने बताया टक्कर मारने वाले डंपर व उसके चालक के बारे में जानकारी की जा रही है।