{"_id":"59441aa64f1c1b4f568b469a","slug":"181497635494-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस को रोकवाकर परिचालक से लूट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस को रोकवाकर परिचालक से लूट, मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस रुकवाकर परिचालक से लूट, मुकदमा दर्ज
- रामनगर थाना क्षेत्र चौकाघाट की घटना
गनेशपुर (बाराबंकी) बहराइच से सवारी लेकर लखनऊ जा रही रोडवेज बस रुकवा कर बाइक सवार बदमाशों ने परिचालक की पिटाई कर दी। उसके बाद उसका बैग लूटकर फरार हो गए। परिचालक ने रामनगर थाने में तहरीर देकर एक व्यक्ति को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
शुक्रवार को परिवहन विभाग की बस बहराइच से सवारी लेकर लखनऊ जा रही थी। बस रामनगर के चौकाघाट के पास पहुंचीं कि बाइक सवार 6-7 बदमाशों ने जबरन बस रुकवा ली। बदमाशों ने परिचालक नवीन कुमार श्रीवास्तव की पिटाई की और उनका बैग छीनकर भाग गए। परिचालक को पिटते देख यात्री भी सहम गए। बदमाशों के जाने के बाद चालक बस लेकर रामनगर थाने पहुंचा। परिचालक नवीन ने बताया कि रामजी तिवारी नामक बस मालिक से कुछ दिन पूर्व सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार को उसकी पिटाई कर लूट करने वाले बदमाशों में रामजी तिवारी भी शामिल थे। परिचालक नवीन श्रीवास्तव ने थाने में दी तहरीर में मारपीट कर बैग लूटने का आरोप रामजी तिवारी सहित 6-7 अन्य लोगों पर लगाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामनगर लालता प्रसाद साहू ने बताया कि परिचालक नवीन की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।