फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   18 thousand cheated in the name of getting loan

Barabanki News: ऋण दिलाने के नाम पर 18 हजार ठगे

Mon, 09 Jan 2023 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
18 thousand cheated in the name of getting loan
बाराबंकी। इंटरनेट पर ऋण दिलाने का दावा करने वाली एजेंसियों और जालसाजों से सावधान रहने की जरूरत है। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति को ऋण दिलाने के नाम पर 17 हजार 800 रुपये ठगकर जालसाज चंपत हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी शशीदीप भारती शहर के मोहल्ला जसवंत नगर में किराए के मकान में रहते हैं। बीती 31 दिसंबर को उन्होंने इंटरनेट पर व्यवसाय के लिए ऋण दिलाने वाले एक व्यक्ति से संपर्क किया। उस व्यक्ति ने अपना नाम सुधीर पांडेय बताते हुए खुद को माई मनी कर्मा का एजेंट बताया।
विज्ञापन

शशीदीप के अनुसार उसने ऋण के बदले 12 हजार रुपये 800 रुपये अपने खाते में मंगवा लिए। दो जनवरी को कथित सुधीर बाराबंकी आया और उसने शशीदीप से पांच ब्लैंक चेक के अलावा पांच हजार रुपये और लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह लापता हो गया और मोबाइल फोन पर भी संपर्क बंद कर दिया। इस संबंध में शशीदीप ने जब बैंक में जाकर पता किया तो वहां कोई भी फाइल दाखिल नहीं पाई गई। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि बिहार के रोहितास जिला निवासी सुधीर पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed