फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पासपोर्ट के नाम पर रिश्वत लेते महिला सिपाही का वीडियो वायरल

पासपोर्ट के नाम पर रिश्वत लेते महिला सिपाही का वीडियो वायरल

Thu, 09 May 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट के नाम पर रिश्वत लेते महिला सिपाही का वीडियो वायरल
रिश्वत लेते महिला सिपाही का वीडियो वायरल, एसपी ने किया लाइन हाजिर
विज्ञापन

बाराबंकी। जिले की पुलिस अवैध वसूली से बाज नहीं आ रही है। वसूली का एक और मामला सामने आया है। यह मामला पासपोर्ट आवेदन की जांच के नाम पर वसूली का है। एक युवक से रिश्वत लेते हुए जहांगीराबाद थाने में तैनात महिला सिपाही कैमरे में कैद हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी ने संज्ञान लिया। महिला सिपाही को लाइन हाजिर करते हुए एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। एसपी के मुताबिक वीडियो को चार माह पुराना लग रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जहांगीराबाद थाने में तैनात महिला सिपाही एक युवक से पासपोर्ट आवेदन की जांच के नाम पर रिश्वत लेते हुए दिख रही है। पीड़ित ने एसपी को बताया है कि उससे 14 सौ रुपये लिए गए। इस मामले का वीडियो देखने के बाद एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी अजय साहनी ने बताया कि वायरल वीडियो करीब चार माह पुराना लग रहा है। फिर भी पूरेे मामले की जांच सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह को दी गई है। इसके साथ ही महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अवैध वसूली में लिप्त पाए गए पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रिश्वतखोरी में एसपी, दरोगा व सिपाहियों पर गिर चुकी है गाज
जिले में अवैध वसूली के मामले में सिपाही से लेकर एसपी तक के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। करीब पांच माह पहले एक कंपनी के मामले में 65 लाख रुपये की रिश्वत लेने की बात उजागर होने पर साइबर सेल के दरोगा अनूप यादव को लखनऊ पुलिस ने जेल भेजा था। तत्कालीन एसपी डॉ. सतीश कुमार भी निलंबित कर दिए गए। करीब दो साल पहले जैदपुर थाने की रिपोर्ट पर एक तस्कर का पासपोर्ट बनाने के मामले में पांच सिपाही निलंबित किए गए थे। इसके अलावा मार्फीन तस्करों व अवैध खनन करने वाले लोगों से भी अवैध वसूली करने के आरोप पुलिस कर्मियों पर लगते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed