{"_id":"5a355c694f1c1bb34a8b6966","slug":"171513446505-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठे तथ्यों के सहारे सरकारी कर्मियों को शोषण करने वाले पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठे तथ्यों के सहारे सरकारी कर्मियों को शोषण करने वाले पर मुकदमा
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी अफसर बन सरकारी कर्मियों का शोषण करने वाले पर केस
- जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी ने नगर कोतवाली में दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। अपने निजी स्वार्थ के लिए स्वयं को पहले गर्वमेंट ऑफ इंडिया के स्टील कन्ज्यूमर्स का मेम्बर बताकर अधिकारियों व कर्मचारियों का शोषण करने वाले पर जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी अनामिका सिंह ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शहर के सत्यप्रेमीनगर निवासी कमल सिंह चंदेल ने 27 सितम्बर 2016 को सूचना अधिकार अधिनियम के तहत एक सूचना मांगी। जिसमें खुद को गर्वमेंट ऑफ इंडिया के स्टील कन्ज्यूमर्स का मेम्बर बताया। उसके बाद अधिकारियों व कर्मचारियों का शोषण करने लगा। इस बारे में मिनस्ट्री ऑफ स्टील से बात की गई तो कोई मेम्बर न होने की बात सामने आई। उसके बाद हाल में ही स्वयं को सोशल वर्कर बताते हुए कमल सिंह चंदेल ने मुख्यमंत्री के यहां शिकायत की है। ऐसे झूठे तथ्यों के सहारे अधिकारियों व कर्मचारियों का शोषण करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।