फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   102 परीक्षा केंद्रो पर परीक्षा देगे 75631 परीक्षार्थी

102 परीक्षा केंद्रो पर परीक्षा देगे 75631 परीक्षार्थी

Sun, 10 Dec 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
102 परीक्षा केंद्रो पर परीक्षा देगे 75631 परीक्षार्थी
102 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे 75631 परीक्षार्थी
विज्ञापन

- उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की अंतिम सूची
- अनन्तिम सूची से मानक पूरा न करने वाले 14 कॉलेज हुए बाहर
- 26 नए परीक्षा केंद्र बनाए जाने से 90 से बढकर हुए 102 परीक्षा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद ने रविवार को 102 परीक्षा केंद्र वाली अन्तिम सूची जारी कर दी गई। 90 परीक्षा केंद्रों वाली अनन्तिम सूची से मानक पूरा न करने वाले 14 कॉलेजों को सूची से बाहर कर खामियां दूर की गईं तो 26 नए परीक्षा केंद्र सूची में शामिल किए गए है। जिसमें कई नामचीन कॉलेज भी शामिल है।

जिले में वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षा के लिए महीनों से चल रही परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रकिया पर रविवार को विराम लग गया। परिषद ने 102 परीक्षा केंद्रो पर हाईस्कूल व इंटर मीडिएट के 75631 परीक्षार्थियों के परीक्षा देने पर अन्तिम मुहर वाली सूची ऑनलाइन कर दी है। पूर्व में 90 परीक्षा केंद्र वाली अनन्तिम सूची जारी होने के बाद जहां जिम्मेदारियों की कार्यशैली पर सवाल उठे थे। वही घमासान मचा था। जिसके बाद डीएम ने हस्ताक्षेप कर मानक पूरा करने वाले कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने व मानक विहीन कॉलेज को सूची से हटाने के आदेश दिए। काफी कसरत के बाद विभाग द्वार प्रस्ताव तैयार कर डीएम के अनुमोदन के बाद परिषद को भेजा गया था। जिस का अवलोकन कर परिषद ने अन्तिम सूची जारी कर दी। बनाए गए 102 परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल के 43004 व इंटरमीडिएट के 32627 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed