{"_id":"5a29856a4f1c1bb34a8b4b91","slug":"171512670570-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को पाठशाला में जेडी ने दी फसल बीमा की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को पाठशाला में जेडी ने दी फसल बीमा की जानकारी
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को जेडी ने दी फसल बीमा की जानकारी
- बंकी ब्लाक की मौथरी व सरायमिही पंचायत में आयोजित किसान पाठशाला में पहुंचे संयुक्त कृषि निदेशक
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। पहले चरण में जिले की 136 पंचायतों में तीसरे दिन भी किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे किसानों को कृषि बीमा योजना के साथ अन्य गतिविधियों के माध्यम से आय दोगुनी करने की जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों व मास्टर ट्रेनरों ने दी।
बंकी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मौथरी व सराय मिही में किसान पाठशला में संयुक्त कृषि निदेशक फैजाबाद मधुवन यादव पहुंचे। जेडी ने किसानों को फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी तो विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने किसानों को अपनी आमदनी दोगुनी करने के साथ ही पशुपालन, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन आदि करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस पर भी किसानों को अनुदान की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि किसान विभाग द्वारा संचालित योजना का लाभ ले। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी दी तो फसल बीमा योजना का लाभ किन परिस्थितियों में किसानों को मिलता है। इसके लिए वह किससे सम्पर्क करें के बारे में विस्तार से बताया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रीति किरन वाजपेयी ने किसान पाठशाला में किसानों को जैविक खाद व कीटनाशक का प्रयोग कर कम लागत में अधिक उत्पादन व विभाग से मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अनुदान के लाभ के लिए किसानों को अपना पंजीकरण कराना होगा। जिन किसानों ने अभी पंजीकरण नहीं कराया है। वह विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण करा लें। जिले की शेष बची 136 पंचायतों में दूसरे चरण में 9 दिसंबर से किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। यह किसान पाठशाला 9 से 11 दिसंबर तक अपराह्न साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक होगी।