{"_id":"5a11d12e4f1c1bd9798bd86c","slug":"171511117102-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्वा से याद की गई देश की पूर्व प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्वा से याद की गई देश की पूर्व प्रधानमंत्री
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिद्दत से याद की गईं आयरन लेडी
-पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। राज्य सभा सांसद डॉ. पीएल पुनिया के ओबरी स्थित आवास पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दर्जनों कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी विलक्षण प्रतिभा की धनी महिला थीं। उनके निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता कि चलते उनके विरोधी भी उनका लोहा मानते थे। राजस्थान के पोखरण में भूमिगत परमाणु परीक्षण कराकर परमाणु संपन्न देश बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। नगर पालिका परिषद नवाबगंज की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नीता अवस्थी ने कहा कि इंदिरा गांधी में देश प्रेम की भावना बचपन से ही भरी थी। उन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई में भी अपनी हिस्सेदारी निभाई। स्व. इन्दिरा गांधी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद करने वाले में सरजू शर्मा, राजेन्द्र वर्मा, शबनम वारिस, रामानुज यादव सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।