फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   इलाज में लापरवाही से जच्चा, बच्चा की मौत, नर्सिग हो में तोड़फोड़

इलाज में लापरवाही से जच्चा, बच्चा की मौत, नर्सिग हो में तोड़फोड़

Tue, 19 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
इलाज में लापरवाही से जच्चा, बच्चा की मौत, नर्सिग हो में तोड़फोड़
जच्चा-बच्चा की मौत, नर्सिंग होम में तोड़फोड़
विज्ञापन

फतेहपुर (बाराबंकी)। कस्बे के एक निजी नर्सिंग होम में एक लाख रुपये जमा कराने के बाद भी जच्चा व बच्चा की मौत हो गयी। इस घटना से आहत मृतका के परिवारीजन व ग्रामीणों ने नर्सिंग होम पहुंचकर तोड़फोड़ करने के साथ ही शव को रास्ते पर रखकर प्रदर्शन करना किया। परिवारीजनों का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के चलते दोनों की जान गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। मृतका के पति ने तहरीर पुलिस को दी है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम रनियामऊ, अल्लापुर निवासी सुशील कुमार मिश्रा का आरोप है कि उसकी पत्नी ममता देवी (25) को बीते रविवार की शाम करीब पांच बजे प्रसव पीड़ा हुई तो वह उसे लेकर नगर के चन्द्रा नर्सिंग होम पहुंच। जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे एडमिट करते हुए जच्चा व बच्चा को सुरक्षित करने की गारंटी लेते हुए इलाज के नाम पर एक लाख रुपये जमा करवा लिये, सोमवार की सुबह जब पीड़ित की पत्नी ममता का प्रसव कराया गया तो उसे मृत बच्चा पैदा हुआ। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी भी मृत अवस्था में ही थी लेकिन चिकित्सक ने कहा कि इन्हें किसी दूसरी जगह लेकर जाओ, जिस पर पीड़ित अपनी पत्नी को लेकर बाराबंकी जा रहा था कि बिशुनपुर कस्बे के पास ही उसकी सांसे थम गयी। इस घटना से आहत परिजन व ग्रामीणों ने सोमवार शाम नर्सिंग होम पहुंचकर पहले तो तोड़फोड़ की और उसके बाद मृतका के शव को नर्सिंग होम के सामने रास्ते पर रखकर प्रदर्शन करने लगे, मामले की सूचना पर पहुंचे कोतवाल जितेन्द्र सिंह ने किसी तरह से आक्रोशित लोगों को शांत कराया और मृत बच्चे व प्रसूता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि जो तहरीर मिली है उसकी जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed