फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   अतिक्रमण कारियों पर गरजा नगरपालिका का बुलडोजर

अतिक्रमण कारियों पर गरजा नगरपालिका का बुलडोजर

Tue, 19 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण कारियों पर गरजा नगरपालिका का बुलडोजर
अतिक्रमणकारियों पर गरजा नगरपालिका का बुलडोजर
विज्ञापन

बाराबंकी। अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसते हुए सख्त कार्रवाई शुरू की गई है। सोमवार को एसडीएम सदर व नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जहां अवैध निर्माण मिला उसे तोड़ा गया और दुकानदारों को हद में रहने की चेतावनी दी गई। इस अभियान के चलते अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी का माहौल रहा।

सोमवार को एसडीएम सदर सुशील प्रताप, नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी संगीता कुमारी व सफाई इंस्पेक्टर कमल कुमार की अगुवाई में शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जैसे ही बुलडोजर तहसील के पास पहुंचा अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। तहसील के पास रोड पर लगे होर्डिंग्स हटाई गई। इसके बाद बुलडोजर डीएम आवास की ओर बढ़ा और रास्ते में अवैध निर्माण ढहा दिया गया। अतिक्रमण हटाओ की टीम सतरिख नाका चौराहा तक गई। जानकारी मिलते ही सड़क पर सामान फैलाए लोगों ने सामान समेटना शुरू कर दिया। अभियान के दौरान टीम ने रास्ते में मिली गुमटियां और होर्डिग्ंस हटवा दी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी का माहौल रहा। ईओ ने दुकानदारों को हद में रहने की चेतावनी दी कहा कि अतिक्रमण हटाए जाने पर दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ईओ संगीता कुमार का कहना है कि अभी यह अभियान चार पांच दिन और चलेगा और शहर से अतिक्रमण पूरी तरह से हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed