फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   17 hundred schools were not rejuvenated

17 सौ विद्यालयों का नहीं हुआ कायाकल्प

Sat, 17 Jul 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
17 hundred schools were not rejuvenated
बाराबंकी। कायाकल्प योजना के तहत भले ही विद्यालयों की सूरत बदलने का प्रयास किया गया हो लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते यह योजना परवान चढ़ती दिखाई नहीं दे रही है। अभी भी जिले के करीब 17 सौ से ज्यादा विद्यालय ऐसे हैं जिनमें कायाकल्प योजना की लौ नहीं पहुंच सकी है। जिम्मेदारों द्वारा ध्यान न दिए जाने से योजना के तहत कराए जाने वाले काम पूरी तरह बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

जिले में परिषदीय विद्यालयों की संख्या करीब 2636 के आसपास है लेकिन इनमें से अभी तक महज 894 विद्यालयों में ही कायाकल्प योजना के तहत काम कराए जा सके हैं। काम न हो पाने की प्रमुख वजह कोरोना और पंचायत चुनाव बताई जा रही है। देखा जाए तो कोरोना के चलते लंबे समय से विद्यालय बंद चल रहे हैं जिससे ज्यादातर विद्यालय में योजना के तहत काम नहीं कराए जा सके हैं।
विज्ञापन

इसी बीच बीएसए की कुर्सी करीब छह माह तक प्रभारी के सहारे रही ऐसे में भी जिम्मेदारों ने इस दिशा में ध्यान देने का कोई प्रयास ही नहीं किया। अब चूंकि पहली जुलाई से विद्यालय फिर से खुल चुके हैं व बच्चे भले ही विद्यालय न आ रहे हों लेकिन शिक्षक विद्यालय में साफ-सफाई के अलावा अन्य अधूरे पड़े काम पूरा करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सबके बावजूद जिले में अभी भी करीब 1742 विद्यालय ऐसे हैं जिनमें कायाकल्प योजना के तहत काम कराए जाने की आवश्यकता है लेकिन जिम्मेदारों द्वारा ध्यान न दिए जाने से योजना के तहत कराए जाने वाले काम पूरी तरह ठप पड़े हैं।

बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि कोविड और पंचायत चुनाव की वजह से कायाकल्प योजना के तहत कराए जाने वाले काम नहीं हो पा रहे थे। अब चूंकि कोरोना के केस कम पड़ गए हैं, पंचायत चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, विद्यालय भी खुल चुुके हैं तो ऐसे में जहां पर भी योजना के तहत काम कराए जाने हैं, जल्द से जल्द शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed