फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   प्रतियोगिता के विजेता डेढ़ सौ बच्चों को मिला शैक्षिक भ्रमण का तोहफा

प्रतियोगिता के विजेता डेढ़ सौ बच्चों को मिला शैक्षिक भ्रमण का तोहफा

Thu, 07 Mar 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता डेढ़ सौ बच्चों को मिला शैक्षिक भ्रमण का तोहफा
विज्ञान व गणित विषय की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय शैक्षिक भ्रमण के लिए किया गया है। बुधवार को माध्यमिक स्तर के डेढ़ सौ बच्चे बस से लखनऊ रवाना हुए। इन बसों को सीडीओ व बीएसए ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम के तहत गणित व विज्ञान विषय की प्रतियोगिताएं ब्लॉक स्तर पर कराई गईं। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


पहले, प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय शैक्षिक भ्रमण के लिए किया गया। जिले के प्रत्येक ब्लॉक के 10-10 बच्चों को बुधवार को आंचलिक विज्ञान केंद्र के भ्रमण का कार्यक्रम तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर बुधवार को डेढ़ सौ बच्चों को चार बसों से सीडीओ मेधा रूपम व बीएसए वीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बच्चों के लिए नाश्ते-पानी की व्यवस्था भी विभाग द्वारा की जाएगी।


बच्चों की देखरेख के लिए जिला समन्वयक विनीता मिश्र, जिला व्यायाम शिक्षिका रितू पाठक व सभी ब्लॉकों के गणित व विज्ञान के एबीआरसी व एक-एक शिक्षक भी साथ में भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed