फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बबिता के मौत के मामले में सीएमओ ने दर्ज किए बयान

बबिता के मौत के मामले में सीएमओ ने दर्ज किए बयान

Mon, 30 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बबिता के मौत के मामले में सीएमओ ने दर्ज किए बयान
बबिता के मौत के मामले में सीएमओ ने दर्ज किए बयान
विज्ञापन


त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। सीएचसी पर इलाज के दौरान एक किशोरी की मौत मामले में सीएमओ ने जांच शुरू कर दी है। परिवारीजनों के इलाज में लापरवाही के आरोप पर सीएमओ ने केंद्र पर जांच कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। दो कर्मचारियों के गैरहाजिर मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

मालूम हो रविवार को इलाज के लिए सीएचसी त्रिवेदीगंज पर लाई गई गौतमन पुरवा गांव निवासी बबिता (15) की मौत हो गई थी। मृतका की मां रुकमणी ने बताया कि सांस लेने में परेशानी पर वह कई घंटे तक सीएचसी में रही तथा इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई थी। कोतवाल पीके तिवारी का कहना है कि मृतका की मां ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


अचानक बीमारी व मौत की जांच कराने की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत का कारण स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी। वही सोमवार को सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र ने सीएचसी पहुंचकर चिकित्सक डॉ. प्रदीप गौतम, फार्मासिस्ट राजेश मौर्या, वार्ड बॉय पंकज धीमान, स्टाफ नर्स सपना व शलिनी से पूछताछ की। स्वास्थ्य कर्मियों से एक दिन पहले इलाज में लापरवाही से मौत की बाबत लिखित बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र पर आक्सीजन व दवाओं की उपलब्धता की जानकारी कर सुधार करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर तैनात डार्क रूम सहायक महेंद्र व एनएचआरएम की अर्चना बिना कारण गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed