{"_id":"5963c4c24f1c1b503b8b466e","slug":"161499710658-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत फाल्ट से फिर ठप हुई दो सौ गांवों की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत फाल्ट से फिर ठप हुई दो सौ गांवों की आपूर्ति
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। बरसात मे होने वाले फाल्ट को लेकर विद्युत उपकेंद्र बंनगावा की कोई तैयारी न करना उपभोक्ताओं पर भरी पड़ रही है। एक सप्ताह के अंदर सोमवार को तीसरी बार विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सोमवार को 33 हजार की लाइन मे फाल्ट आ जाने से आपूर्ति बाधित हो गई।
सोमवार की सुबह ही 33 हजार की लाइन मे फाल्ट आ जाने से नगर पंचायत दरियाबाद व टिकैतनगर के साथ दो सौ से अधिक गांवों की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के उपभोक्ता काफी परेशान हैं किंतु विभाग पूर्व मे हुई चूक को दरुस्त करने के बारे मे नहीं सोच रहा है बल्कि पुराने ढर्रे पर ही चल रहा है जिसका खमियाजा उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा हैै। सप्लाई को शुरू करने के लिए सोमवार को दिन भर काम चलता रहा तब जाकर 33 हजार के फाल्ट को देर शाम को दुरुस्त किया जा सका किंतु इसके बाद सप्लाई शुरू नही हो सकी। उपकेंद्र के सहायक अभियंता अमन सिंह का कहना कि 33 हजार की लाइन मे मीननगर के पास फाल्ट को सही कराया गया है। फीडर के लाइन के फाल्ट को ढूंढ़ा जा रहा है। जल्द ही सप्लाई शुरू हो जाएगी।