फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   1606 Enrollment on the first day of the third round

तीसरे दौर के पहले दिन 1606 नामांकन

Sat, 21 Nov 2015 11:20 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
तीसरे चरण के मदतान के लिए जिले के तीन ब्लॉकों में शनिवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। यहां पर प्रधान के 234 और ग्राम पंचायत सदस्य के 2910 पदों के लिए दावेदारों ने ब्लॉकों में पहुंच नामांकन किए। इस दौरान प्रधान और वार्ड सदस्य के 3144 पदों के लिए 1606 दावेदारों ने पहले दिन नामांकन किया। इस दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया।
विज्ञापन



तीसरे चरण का मतदान जिले के हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज और सिद्घौर ब्लॉक में होगा। यहां पर प्रधान के 234 पदों तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 2910 कुल 3144 पदों के लिए 1606 दावेदारों ने ब्लॉकों में पहुंच नामांकन किया। नामांकन की प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही जिससे दावेदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



सबसे ज्यादा दिक्कतें महिला दावेदारों को हुई। जानकारी के अभाव में वह इधर-उधर भटकती रहीं लेकिन उन्हें ब्लॉक कर्मियों द्वारा सही जानकारी नहीं दी जा रही थी। इसके अलावा ब्लॉकों में दावेदारों और उनके समर्थकों की खासी भीड़ रही जिसे संभालने के लिए पुलिस को कडी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि दावेदारों के साथ समर्थक की ब्लॉक के अंदर पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। वहीं पुलिस इन्हें ऐसा करने से रोक रही थी। इसको लेकर सिद्धौर और त्रिवेदीगंज ब्लॉक में कई बार समर्थकों और पुलिस के बीच झडपें भी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed