{"_id":"6265a32302383c28e73ba04a","slug":"1516-patients-reached-health-fairs-barabanki-news-lko6276588154","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मेलों में पहुंचे 1516 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मेलों में पहुंचे 1516 मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इन मेलों में जहां लोगों को चिकित्सीय परामर्श मिला वहीं जांच भी की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1516 मरीज जिले भर में मेलों में पहुंचे।
सीएचसी सिरौलीगौसपुर अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदोसराय में चिकित्सा प्रभारी डॉ. फरहत अली ने कुल 42 मरीजों की जांच कर दवाओं का वितरण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदनपुर में चिकित्सा प्रभारी संतोष शुक्ला की मौजूदगी में 60 मरीज देखे गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में 33 मरीजों की जांच की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरख में कुल 53 मरीजों का इलाज हुआ। मेले में डॉ. अवनीश गुप्ता ने मरीज देखे। पीएचसी सेठमऊ में डॉ. केतन ने 41 मरीजों का इलाज किया। पीएचसी शरीफाबाद में प्रभारी डॉ. घनश्याम तिवारी ने 32 मरीज देखे। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि मरीजों का फालोअप करने की बात सभी पीएचसी प्रभारियों से कही गई है।