फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   लखनऊ में हुई वारदात के विरोध में सराफा व्यापारियों ने सीएम को भेजा पत्र

लखनऊ में हुई वारदात के विरोध में सराफा व्यापारियों ने सीएम को भेजा पत्र

Tue, 05 Mar 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में हुई वारदात के विरोध में सराफा व्यापारियों ने सीएम को भेजा पत्र
बाराबंकी। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग में आरके ज्वैलर्स के यहां हुई डकैती व हत्या से प्रदेश समेत जिले के सराफा व्यापारी भी दहशत में हैं। आये दिन सराफा व्यापारियों के साथ हो रही लूट व चोरी की घटनाओं से आहत होकर जिले के सर्राफा व्यापारियों ने घटनाओं को काबू करने के बाबत में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


जिले के सराफा व्यापारियों ने मंगलवार को लखनऊ हुई वारदात में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने व भविष्य में ऐसी घटना न हो इसकी मांग मुख्यमंत्री से की है। व्यापारियों ने एसडीएम सदर अभय पांडेय के माध्यम से सीएम को भेजे गए पत्र के जरिए प्रदेश के कस्बों, तहसीलों व शहरों में रात्रि गश्त को मजबूत करने व आत्मरक्षा के लिए सराफा एसोसिएशन एवं संगठनों की संस्तुति के आधार पर शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता से देने की मांग की है।
विज्ञापन


इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सोनी, महामंत्री अनिल रस्तोगी, संतोष कुमार सोनी, शशिशेखर गुप्ता, राजू वर्मा, सुनील त्रिवेदी, नीरज सोनी, विकास गुप्ता, राजेश रस्तोगी, राकेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed