{"_id":"5bafc903867a557ffc6bfddc","slug":"151538246915-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए सीतापुर के युवक का तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए सीतापुर के युवक का तालाब में मिला शव
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल गए युवक का तालाब में उतराता मिला शव
बाराबंकी। ससुराल गए एक युवक का शव तालाब में उतराता मिला है। बताया जा रहा है कि युवक ने ससुरालीजनों से विवाद के चलते खुद ही तालाब में कूदकर जान दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
सीतापुर के थाना महमूदाबाद के ग्राम घुरेरा निवासी राजू की शादी घुंघटेर थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी बलराम की पुत्री से दो वर्ष पहले हुई थी। शुक्रवार को राजू अपनी ससुराल गया था। बताया जा रहा है कि ससुरालीजनों से विवाद के बाद देर रात राजू घर से निकला और गांव के पास के तालाब में कूद गया।
इसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नहीं लग सका। इस बीच शनिवार शाम तालाब में उसका शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि, मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।