{"_id":"5a6cc2a44f1c1ba4268b6bed","slug":"151517077156-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 लाख की मारफीन समेत नेपाल व बहराइच के तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 लाख की मारफीन समेत नेपाल व बहराइच के तस्कर गिरफ्तार
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारफीन के साथ नेपाल व बहराइच के तस्कर गिरफ्तार
जैदपुर (बाराबंकी)। जैदपुर पुलिस ने कार सवार एक नेपाली समेत दो तस्करों को 440 ग्राम मारफीन के साथ गिरफ्तार किया है। तस्करों ने जिससे मारफीन खरीदना बताया वो फरार है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए दोनों तस्करों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है।
एएसपी दक्षिणी शशिकांत तिवारी ने बताया कि, जैदपुर एसओ रत्नेश सिंह ने शनिवार को टिकरा उस्मा गांव के पास कार से जा रहे विक्रम निवासी कपड़ा देवी थाना तुलसीपुर, जनपद दांद, नेपाल और छंगा निवासी भग्गापुरवा थाना मोतीपुर जिला बहराइच को 440 ग्राम मारफीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये मारफीन टिकरा उस्मा गांव के तस्कर सहीम से खरीदकर नेपाल ले जा रहे थे। पुलिस ने विक्रम, छंगा व सहीम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। विक्रम व छंगा को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया जबकि सहीम की तलाश में छापेमारी की जा रही है। एएसपी ने बताया कि, बरामद मारफीन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 44 लाख रुपये है।