फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   अब प्रत्याशियों की संख्या के आधार पर लगेंगी टेबल

अब प्रत्याशियों की संख्या के आधार पर लगेंगी टेबल

Mon, 20 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
अब प्रत्याशियों की संख्या के आधार पर लगेंगी टेबल
हर हाल में सात से आठ घंटे में पूरी करनी होगी मतगणना
विज्ञापन

- अब प्रत्याशियों की संख्या के आधार पर लगेंगी टेबल
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के बाद होने वाली मतों की गिनती के कार्य में थोड़ा बदलाव कर दिया है। जिसमें अब प्रत्याशियों की संख्या के हिसाब से मतगणना की टेबल लगाई जाएंगी। यहीं नहीं, मतगणना कर्मियों को हर हाल में सात से आठ घंटे के अंदर मतगणना की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और इससे आयोग को अवगत कराना होगा। इस संबंध में आयोग से आए दिशा-निर्देश के बाद प्रशासन ने अब नए सिरे से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
आगामी 29 नवंबर को होने वाले मतदान के एक दिन बाद ही 01 दिसंबर को मतगणना होनी है। इसको लेकर प्रशासन ने अपनी ओर से लगभग तैयारियां पूरी कर ली थी। लेकिन अब आयोग ने मतगणना को लेकर कुुछ बदलाव कर दिए हैं। जिसमें अब प्रत्याशियों की संख्या के आधार पर मतों की गिनती के लिए मेजें लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं इस बार मतगणना में समय का भी विशेष ध्यान रखते हुए कहा गया है कि हर हाल में सात से आठ घंटों के अंदर मतगणना की कार्रवाई पूरी कर ली जाए। यहां तक की मतगणना में लगने वाले कार्मिकों पर दिशा निर्देश दिए गए हैं। नए आदेश के अनुसार अब एक से नौ प्रत्याशियों वाले पांच पोलिंग बूथों पर एक टेबल लगाई जाएगी।
विज्ञापन


हर मतगणना दल में होंगे पांच कर्मी
आयोग इस बार एक मतगणना दल में पांच कर्मचारियों को तैनात किए जाने के निर्देश दिए हैं। इनमें एक मतगणना पर्यवेक्षक समेत चार कर्मचारियों को रखा गया है। जिसमें तीन मतगणना सहायक व एक अतिरिक्त मतगणना सहायक शामिल है। हर एक टेबल पर इन्हीं पांच कर्मचारियों द्वारा मतों की गिनती का कार्य किया जाएगा। आयोग के निर्देश पर इन पांच कर्मचारियों को उनके वेतनमान के आधार पर तैनाती की जाएगी। जिसमें 4800 से 6600 के बीच के वेततमान वाले ए व बी श्रेणी के कर्मचारियों को मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा जबकि 2000 से 4600 के बीच के कर्मचारियों को सहायक मतगणना के रूप में और 1800 से 2400 बीच के वेतनमान वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त सहायक मतगणना कार्मिक के रूप में तैनात किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना के संबंध में कुछ नए दिशा-निर्देश मिले हैं। जिस पर अमल कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। जल्द ही मतगणना कार्मिकों की तैनाती इसी के आधार पर पूरी कर ली जाएगी।
- राजीव कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
राजीव कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नगरीय निकाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed