{"_id":"59fa134d4f1c1bd7538ba9da","slug":"151509561165-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ को हरा बाराबंकी की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ को हरा बाराबंकी की टीम ने मारी बाजी
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ को हरा बाराबंकी पीएसी की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन
बाराबंकी। 10वीं वाहिनी पीएसी मैदान में चल रही मध्य जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में बाराबंकी टीम ने लखनऊ को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी व 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के बीच खेला गया। 35वीं वाहिनी टीम ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नासिर दबीर सिद्दीकी के 29 रनों की बदौलत 53 रन ही बनाए। जवाब में 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी टीम ने 17 ओवर में 54 रन बनाकर चार विकेट से जीत दर्ज की। आरक्षी मनोज कुमार मैन ऑफ द मैच, नासिर दबीर सिद्दीकी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट और सियाकांत को बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। मुख्य अतिथि आईजी पीएसी ए. सतीश गणेश, डीआईजी पीएसी प्रवीण कुमार व सेनानायक राजेश कृष्ण ने विजेता टीम को चल वैजयंती और उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान की। आईजी ने कहा कि, 10वीं वाहिनी पीएसी में निकट भविष्य में इंटरनेशनल हॉकी मैदान बनवाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर उपसेनानायक नरेंद्र प्रताप सिंह, सहायक सेनानायक नरेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।