{"_id":"59c3fe794f1c1b23688b5c67","slug":"151506016889-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर तैनात जेल के बंदीरक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर तैनात जेल के बंदीरक्षक की मौत
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी पर तैनात जेल के बंदीरक्षक की मौत
बाराबंकी। जिला जेल में तैनात एक बंदीरक्षक की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने पर साथी इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए थे जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अंबेडकरनगर जिले के ग्राम बेलहुआ थाना मालीपुर निवासी सुभाषचंद्र (47) जेल में बंदीरक्षक के पद पर तैनात थे। जेल अधीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बंदीरक्षक सुभाष सवा दो बजे दिन में ड्यूटी पर आए थे। इसके कुछ देर बाद बंदीरक्षक ने तबियत बिगड़ने की बात कही। इसके बाद साथी बंदीरक्षकों ने उन्हें पानी पिलाया लेकिन हालत सुधार न होने के चलते वह अचेत होकर गिर गए जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। कोतवाल उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर बंदीरक्षक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।